रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष आयोजनों के क्रम में आज सुंदर नगर स्थित प्रशामक अतिथि गृह (वृद्धाश्रम) हेतु एक माह का राशन प्रदान किया गया l रायपुर निवासी श्री निनाद शुक्ला के अवतरण दिवस के अवसर पर उनके पिता श्री संगीत शुक्ला एवं माता डॉ (श्रीमती) सिंधु शुक्ला के सौजन्य से यह राशन उपलब्ध कराया गया था l इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में बढ़ते वृद्धाश्रम एक दुखद भविष्य का सूचक है l वृद्धाश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन पूरे समाज की जिम्मेदारी है और वक्ता मंच जैसी संस्थाएं ऐसी गतिविधियों के क्रियान्वयन से हम सबके अंतर्मन को सच्ची खुशियों का उपहार देती है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा जानकारी दी गई है कि इस सेवाभावी कार्यक्रम में संयोजक शुभम साहू, ज्योति शुक्ला, संगीत शुक्ला, डॉ सिंधु शुक्ला, दुष्यंत साहू, चेतन भारती,सिंधु झा, डॉ उदयभान सिंह चौहान, मुकेश टिकरिहा , ममता शर्मा, विनोद कश्यप, श्रद्धा कश्यप सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने स्वयं के एवं अपने परिजनों के जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य प्रमुखों अवसरों को समाज के जरूरतमंद तबकों के मध्य पहुंचकर उत्सवित करने का संकल्प लिया l
Related Posts
पत्रकारों पर नोटिस और मानहानि कार्रवाई के विरोध में संगठनों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
जशपुर।मुख्यमंत्री के गृह ज़िले जशपुर में पत्रकारों पर नोटिस थोपने और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी के विरोध…
मकान मालिक अगर अपनी संपत्ति को किराए पर देते हैं तो अब देना होगा टैक्स
आप अपनी संपत्ति को किराए पर देते हैं. आपका घर आपने किसी को रेंट पर दिया है यानी कुल मिलाकर…
दिल्ली हवाईअड्डे पर 1.67 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
देश में करीब 1.67 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी करने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे…