नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। पश्चिमी जिले के विकासपुरी थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विकासपुरी निवासी अक्षय (25) के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से चोरी और सेंधमारी के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
मामला मुकेश कुमार की शिकायत पर सामने आया था, जिनकी स्कूटी DL11SF7294 चोरी हो गई थी। इस पर e-MVT No. 23061/26 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएचओ घनश्याम किशोर के नेतृत्व में HC प्रह्लाद और HC बलराम की टीम ने CCTV फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को दबोचा और चोरी की स्कूटी बरामद की।
तलाशी में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला, जो e-FIR No. 80063015/26 में चोरी हुआ था।
बरामदगी:
एक चोरी की स्कूटी, एक चोरी का मोबाइल फोन।
डीसीपी (पश्चिमी जिला) हरीश्वर वी. स्वामी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।