हर घर तिरंगा 2026: पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’

नई दिल्ली, 11 अगस्त।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली पुलिस मुख्यालय में देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला।

पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में सोमवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा 2026’ को ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल को समर्पित किया गया है, जिसका उद्देश्य तिरंगे के प्रति गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, आईपीएस मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और महत्व पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसके बाद सभागार में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। पूरे सभागार में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की गूंज सुनाई दी।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और सुदृढ़ करना है। ‘हर घर तिरंगा 2026’ के तहत दिल्ली पुलिस के सभी जिलों और यूनिटों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने वर्ष 1875 में की थी, जो स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रहा है और आज भी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *