अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मादीपुर में दिखा योग का उत्साह

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मादीपुर स्थित डॉ. साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, खेल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर दिए गए संबोधन को भी ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, दिल्ली प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा, दिल्ली प्रांत संघचालक अनिल अग्रवाल, मादीपुर के विधायक कैलाश गंगवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, भाजपा नेता धर्मवीर ठगेला, डॉ. राजकुमार फलवाड़िया, मास्टर महेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेंद्र पाल निझावन, आकाश सोनकर, कृष्ण कुमार कश्यप, रामकुमार सिसोदिया, संजीव सोनकर, नरेश अटल, राकेश चौहान, डॉ. चन्द्रसेन, श्रीमती नेहा पांडेय, अंकित पांडेय, रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव निर्देश शर्मा तथा मादीपुर आरडब्ल्यूए के महासचिव अशोक कुमार निर्भय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनते हुए उपस्थित लोगों ने योग के वैश्विक महत्व और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग को स्वास्थ्य एवं जीवन प्रबंधन के महत्वपूर्ण साधन के रूप में अपना रहे हैं।

मादीपुर विधायक कैलाश गंगवाल और अन्य वक्ताओं ने लोगों से नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग व्यक्ति, परिवार और समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग को अपनाने और नशामुक्त, स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने प्रतिदिन योग करने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी से भरपूर यह आयोजन क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *