नई दिल्ली / पहाड़गंज – नबी करीम : अवैध बेड एंड ब्रेकफास्ट -गेस्ट हाउसों में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: क्राइम हिलोरे की खबर पर BLUE BELLS पर ताला, अब पत्रकार पर ही कार्रवाई, नबी करीम थाने की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नई दिल्ली। स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद आर्य नगर, पहाड़ गंज, नबी करीम इलाके में बेधड़क चल रहे अवैध गेस्ट हाउसों के काले कारोबार का मुद्दा क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप ने प्रमुखता से उठाया था।
निवासियों का आरोप था कि इलाके में BLUE BERRY, THE YUVAAN और BLUE BELLS BED AND BREAKFAST की आड़ में दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा है।
क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप द्वारा खबर चलाए जाने और मामले को उजागर करने के बाद प्रशासन और उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली के आर्य नगर, पहाड़गंज स्थित नियम विरुद्ध संचालित हो रहे BLUE BELLS BED AND BREAKFAST के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे बंद करवा दिया गया था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि क्षेत्र में चल रहे अन्य अवैध गेस्ट हाउसों पर भी इसी तरह की कार्रवाई होगी।
खबर दिखाने पर पत्रकार पर ही केस?
लेकिन इस कार्रवाई के बाद एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आरोप है कि थाना नबी करीम के SHO ने बंद कराए गए ब्लू बेल्स के मालिक के दबाव में आकर कार्रवाई करने वाले पत्रकार के विरुद्ध ही दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107/150 के तहत निरोधात्मक मामला दर्ज कर दिया।
सच उजागर करने वाले पत्रकार पर हुई इस कार्रवाई के बाद अब थाना नबी करीम पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस शिकायतकर्ता और खबर दिखाने वाले पत्रकार को ही निशाना बना रही है। लोगों का कहना है कि इससे अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद होंगे और आम जनता की आवाज दब जाएगी।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।