आउटर नॉर्थ में हाईटेक सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 31 गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री विजय सिंह के निर्देशन में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने टेक्नोलॉजी से चल रहे सट्टा/जुआ सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त श्री शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि 09 अगस्त को मुकंदपुर में जुआ अड्डे की सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में एसीपी ऑपरेशन दिनेश कुमार की देखरेख में छापा मारा गया। मौके से 22 जुआरी पकड़े गए और 6,29,760 रुपये नकद, 41 ताश की गड्डी, जंत्री बुक व 26 मोबाइल बरामद हुए। थाना भलस्वा डेयरी में FIR No. 508/2026 दर्ज की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि यह लोकल अड्डा नहीं बल्कि गली-दिसावर, फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली बाजार से जुड़ा संगठित नेटवर्क है जो कस्टम-मेड जंत्री सॉफ्टवेयर से चल रहा था।


12 अगस्त को मुख्य ऑपरेटर/मास्टरमाइंड रंजीत और अड्डा मालिक रमेश कुमार को गिरफ्तार किया।
18 अगस्त को डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार, फंड हैंडलर विपिन कुमार जैन, मीडिएटर खेमचंद उर्फ मोनू और सॉफ्टवेयर डेवलपर राहुल दिलवालिया को पकड़ा।
20 अगस्त को डेटा ऑपरेटर अमित, कलेक्शन एजेंट राहुल कुमार और सिंडिकेट के अपर लिंक नानक साहू को दबोचा। नानक के ठिकाने से 2,62,500 रुपये, लैपटॉप और HR02AV3399 नंबर की स्कूटी मिली। नानक पहले भी 2 जुआ के मामलों में शामिल रहा है।

इसके पास से 8,92,260 रुपये नकद, 07 लैपटॉप, 38 स्मार्टफोन (12 में जंत्री सॉफ्टवेयर), कस्टम जंत्री सॉफ्टवेयर, 1 स्कूटी बरामद हुई है।

पुलिस बैंकिंग ट्रेल और अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *