दिल्ली में मध्य जिला पुलिस AATS ने तोड़ी नशे की सप्लाई चेन, अहम कड़ी गिरफ्तार

मध्य जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। FIR No. 271/2026 U/S 21/22 NDPS एक्ट, थाना पटेल नगर की जांच में टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी: राजन (22 वर्ष), वर्तमान पता – तुगलकाबाद, दिल्ली, स्थायी पता – मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को पहले आरोपी धर्मेंद्र कुमार को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने राजन का नाम बताया था। तकनीकी जांच और सर्विलांस के बाद 28 जुलाई को इको पार्क रोड, इंडेन बॉटलिंग प्लांट, मदनपुर खादर के पास से राजन को दबोचा गया।

इसके पास से 2.17 ग्राम MDMA ,एक काली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ,एक iPhone 16 बरामद हुआ है।
पूछताछ में राजन ने खुलासा किया कि वह एक अन्य व्यक्ति के निर्देश पर नशे की खेप लेता और देता था। वही इस पूरे नेटवर्क का सरगना है और नशे के धंधे से होने वाली कमाई का मुख्य लाभार्थी है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस हिरासत ली गई है। मुख्य हैंडलर की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।
कार्रवाई SI अजय, HC अनुज, HC महेंद्र, Ct. पुष्पेंद्र और Ct. रोहन की टीम ने इंस्पेक्टर, AATS और ACP/Operations की देखरेख में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *