नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी के 4 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त उत्तर-पश्चिम आकांक्षा यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान (1) विक्की उर्फ लंगर पुत्र जय सिंह, निवासी लाल बाग, आजादपुर (उम्र 24 साल) और (2) मोनू उर्फ बिल्ली पुत्र राकेश, निवासी लाल बाग, आजादपुर (उम्र 22 साल) के रूप में हुई है। दोनों आदतन अपराधी हैं और पहले से 13 आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी मोनू उर्फ बिल्ली थाना आदर्श नगर का घोषित बदमाश (BC) है।
कैसे पकड़े गए –
20.10.2026 को हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार और धीरेंद्र कुमार आजादपुर इलाके में गश्त पर थे। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे। रुकने का इशारा करने पर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने विक्की को पकड़ लिया, जबकि मोनू स्कूटी लेकर भाग निकला। तलाशी में विक्की से 2 चोरी के मोबाइल मिले।
बाद में SHO आदर्श नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार भाकर की देखरेख में ASI गोपाल कृष्ण, HC संदीप, HC विपिन यादव, HC नरेन्द्र, HC धीरेंद्र, HC हकीकत, कॉन्स्टेबल रामबाबू मीणा और धर्मेन्द्र की टीम ने फरार मोनू को लाल बाग से दबोच लिया। उसके पास से 2 और चोरी के मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई।
तरीका वारदात –
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए आसान पैसे कमाने के चक्कर में मोबाइल झपटमारी करते थे। वारदात के समय स्कूटी की पीछे की नंबर प्लेट पर हेलमेट लटका देते थे ताकि पहचान न हो सके। चोरी के फोन मोनू बेचता था।
बरामदगी –
- 04 चोरी के मोबाइल फोन 2. 01 स्कूटी (वारदात में प्रयुक्त)
दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है।