उत्तर-पूर्व जिला पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार : ऑपरेशन ‘CY-HAWK 6.0’ में 31 गिरफ्तार, 305 हिरासत में

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्व जिला पुलिस ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन CY-HAWK 6.0’ में बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियान के दौरान पुलिस की कई टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में लिप्त संदिग्धों, संदिग्ध बैंक खातों और एटीएम गतिविधियों की पहचान कर छापेमारी की।

अभियान की बड़ी उपलब्धियां:

  • 305 संदिग्धों को पकड़ा / हिरासत में लिया गया • 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया • 45 व्यक्तियों को पाबंद किया गया • 29 नए मामले दर्ज और 25 पुराने मामलों का खुलासा • 02 कालंदरा तैयार
    वित्तीय नेटवर्क का भंडाफोड़:

पुलिस ने इस दौरान 590 संदिग्ध म्यूल बैंक खातों और 226 एटीएम हॉटस्पॉट की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा था। इसके अलावा 106 संदिग्ध चेक निकासी की भी पहचान की गई है, जिनकी जांच जारी है।

बरामदगी:

अभियान में पुलिस ने 40 मोबाइल फोन, 43 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 26 बैंक अकाउंट किट, 17 आधार कार्ड और 01 पैन कार्ड बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान नागरिकों को साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *