नई दिल्ली : बाहरी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 266 ग्राम स्मैक बरामद, जो कमर्शियल मात्रा में है । इस बाबत थाना मंगोलपुरी में मामला दर्ज, आगे की जांच जारी है।
विक्रम सिंह डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के मुताबिक 23.सितंबर.2026 को SI मुकेश कुमार मंगोलपुरी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि स्मैक सप्लाई में शामिल एक महिला आरोपी “K” मंगोलपुरी के L-ब्लॉक में सप्लाई करने आने वाली है।
सूचना की पुष्टि के बाद इंस्पेक्टर सुंदर सिंह, प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड के नेतृत्व में SI मुकेश कुमार, HC कुलदीप, HC दिनेश, Ct. आर्यदीप, Ct. मनदीप और W/HC सुनीता की टीम का गठन किया गया।
टीम ने L-ब्लॉक, मंगोलपुरी में घेराबंदी कर उक्त महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने घर में और स्मैक छिपा रखी है।
उसके खुलासे पर उसके मंगोलपुरी स्थित आवास पर छापा मारा गया, जहां से 254 ग्राम स्मैक और बरामद हुई। कुल मिलाकर 266 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
इस संबंध में थाना मंगोलपुरी में FIR No. 686/2026 दिनांक 23.09.2026, धारा 21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।