नई दिल्ली: मध्य जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को तुर्कमान गेट इलाके में मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने डिकॉय ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। आरोपी ने बिना डॉक्टर के पर्चे के कोडीन सिरप की एक बोतल बेच दी, जिसके बाद टीम ने अल मदीना मेडिकोज, दुकान नं. 2293, दो भाई होटल के पास, तुर्कमान गेट पर छापा मारा।
मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर नियमानुसार तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल कोडीन सिरप (100ml), 55 टेबलेट अल्प्राजोलम (अल्जोमैक) और 43 कैप्सूल स्पास्मेड बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफसान (36 वर्ष), निवासी चांदनी महल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना चांदनी महल में FIR No. 463/2026, धारा 22/25 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है और सप्लाई चेन की जांच जारी है।
यह कार्रवाई I/C स्पेशल स्टाफ और ACP ऑपरेशंस पदम सिंह राणा के निर्देशन में SI नरेश, HC मोहित, मुनेश, विकास, इंद्रजीत, कांस्टेबल अजय, लोकेश और ASI देव किशन की टीम ने की।