नई दिल्ली, 28 अगस्त 2026
मध्य जिला पुलिस के थाना हौज काजी ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बच्चों को तलाश कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
पहला मामला: मोतिहारी, बिहार निवासी 4 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना हौज काजी की टीम हरकत में आई। हेड कांस्टेबल सुनील और हेड कांस्टेबल मनोज ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के अंदर बच्ची को ढूंढ निकाला। सत्यापन के बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया।
दूसरा मामला: 27 अगस्त को चौकी प्रभारी रोडग्रान एसआई रणविजय सिंह, एएसआई राजीव और कांस्टेबल राकेश गश्त पर थे। हौज काजी चौक पर उन्हें 12 वर्षीय बालक अकेला बैठा मिला। पूछताछ में पता चला कि वह बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है और 7 अगस्त से लापता है। इस संबंध में थाना भगवानपुर, बेगूसराय में गुमशुदगी दर्ज थी।
पुलिस ने तुरंत परिजनों से संपर्क किया। पता चला कि परिजन बच्चे की तलाश में दिल्ली आकर रिश्तेदारों के यहां रुके हुए हैं। उन्हें थाने बुलाकर सत्यापन और कानूनी औपचारिकताओं के बाद बच्चे को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सुमन, एसएचओ हौज काजी के पर्यवेक्षण और एसीपी कमला मार्केट राजीव भारद्वाज के निर्देशन में की गई।