ऑपरेशन विस्टा 1.0: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ का वीजा ओवरस्टे पर शिकंजा, 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 (वीजा स्टेटस वेरिफिकेशन) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। होटलों और गेस्ट हाउसों में चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान के दौरान वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

अंगद मेहता एडिशनल डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एसआई सतीश, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और योगेश की टीम ने नबी करीम इलाके में छापेमारी की। होटल ए. ब्रॉडवे, आराकशां रोड से जोहेरुल इस्लाम (41) और होटल न्यू आनंद निवास, राम नगर से काजी मो. नयीमुर रहमान (25), मो. मुहित उद्दीन (34) और माहीम (21) को हिरासत में लिया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि चारों डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसमें एक बार में अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति थी। लेकिन सभी तय अवधि से अधिक समय से दिल्ली में रह रहे थे।

पुलिस ने सभी के पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज जब्त कर एफआरआरओ के समक्ष पेश किया। एफआरआरओ ने रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी कर चारों को सेवा धाम डिटेंशन सेंटर, शाहजादा बाग में भेज दिया है। निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *