काउंटर-इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के 4 बदमाश कोटा से गिरफ्तार

नई दिल्ली। काउंटर-इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल की टीम ने हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के चार कुख्यात बदमाशों को कोटा, राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दो मुख्य शूटर (1) रमन उर्फ फौजी, 19 वर्ष, पुत्र अजीत, निवासी निडानी, जींद, हरियाणा और (2) करन, 22 वर्ष, पुत्र शंकर, निवासी चंपापुरी, चरखी दादरी, हरियाणा शामिल हैं। दोनों हरियाणा, यूपी से इनामी बदमाश हैं।

प्रमोद सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त / स्पेशल सेल के मुताबिक रमन और करन कई जघन्य वारदातों में संयुक्त रूप से वांछित थे:

  1. आया नगर हत्याकांड (दिसंबर 2025) – डेयरी कारोबारी रतन की हत्या, 70 से अधिक राउंड फायरिंग।
  2. द्वारका मोड़ हत्याकांड (अगस्त 2025) – मोहित डागर की हत्या, 20 से अधिक राउंड फायरिंग।
  3. रिठौली हत्याकांड का प्रयास (दिसंबर 2025) – गांव रिठौली, रोहतक में हिमांशु भाऊ के प्रतिद्वंद्वी सन्नी रिठौली पर हमला, एक की मौत, चार घायल।
  4. काकोड़, बुलंदशहर फायरिंग (मई 2026) – गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के विरोधी जितेंद्र उर्फ जीतू पर अंधाधुंध फायरिंग।
  5. FIR No. 063/2026 व 092/2026, थाना स्पेशल सेल, दिल्ली।

अलग-अलग वारदातें –
करन – (1) मोहल्ला कुतुबपुर, रेवाड़ी फायरिंग (मई 2024), (2) महेशपुर सरपंच पर फायरिंग (दिसंबर 2024), (3) FIR No. 224, थाना सदर, रोहतक में वांछित।

रमन – FIR No. 224/2025, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में वांछित।

इनके अलावा दो सगे भाइयों को पनाह देने और मनी म्यूल के तौर पर काम करने पर गिरफ्तार किया गया है – (1) शेखर तिवारी, 23 वर्ष, पुत्र हेतराम तिवारी और (2) विनोद तिवारी, 30 वर्ष, पुत्र नौरतन तिवारी, दोनों निवासी जिखन गांव, थाना गोवर्धन, मथुरा, यूपी।

चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *