कीर्ति नगर में जुए के अड्डे पर छापा, आयोजक समेत 29 धरे

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। पश्चिमी जिले की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने जुए के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 28 जुआरियों और एक आयोजक को गिरफ्तार कर ₹85,900 नकद और 420 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

डीसीपी पश्चिमी जिला हरीश्वर वी. स्वामी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 4 अक्टूबर रात 8 बजे सूचना मिली थी कि N-40, बल्लीराम फैमिली रेस्टोरेंट के ऊपर, कीर्ति नगर में किराए के कमरों में जुआ चल रहा है।

सूचना पर SHO कीर्ति नगर और ACP पंजाबी बाग के निर्देश पर SI कुलदीप सिंह, HC संदीप, HC रोहन, Ct. राकेश और Ct. नवीन की टीम ने छापा मारा।

छापे के दौरान दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 202 में 5 जुआरी (₹5,300 और 97 पत्ते बरामद), तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 301 में 12 जुआरी (₹37,100 और 152 पत्ते बरामद) और कमरा नंबर 302 में 11 जुआरी (₹43,500 और 171 पत्ते बरामद) जुआ खेलते पकड़े गए।

जांच में पता चला कि मोती नगर निवासी सुमित धींगरा (33 वर्ष) ने दूसरी और तीसरी मंजिल किराए पर लेकर जुए का अड्डा चला रहा था।

इस संबंध में थाना कीर्ति नगर में FIR No. 266/2026, धारा 3/4/5 दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *