चीनी मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 37 चरखी बरामद, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 03 अगस्त। नॉर्थ-ईस्ट जिले में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दयालपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 37 चरखी चीनी मांझा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 01 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल करण पाल और कांस्टेबल राजन नेहरू विहार, 25 फुटा रोड स्थित दुकान नं. D-1/102 पर पहुंचे। वहां दुकानदार मोहम्मद रिहान (23) प्रतिबंधित मांझा बेचता मिला। दुकान से 6 चरखी बरामद हुईं। इस पर थाना दयालपुर में FIR No. 363/26 धारा 223(a) BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में रिहान ने अपने सप्लायर का नाम बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपक (28) निवासी इंद्रा मार्केट, लोनी, गाजियाबाद को पकड़ा। उसकी दुकान से 31 चरखी और बरामद हुईं।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट राहुल अलवाल ने बताया कि आरोपी दीपक ने मांझा मुरादनगर निवासी टन्नू गर्ग से लाना बताया है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *