छात्र आंदोलन के बीच केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला – शिक्षा मंत्रालय में बड़े फेरबदल

नई दिल्ली: देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केन्द्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष स्तर पर दो बड़े बदलाव किए गए हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के आदेश के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को शिक्षा मंत्रालय से हटा दिया गया है। उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

विनीत जोशी 1992 बैच के मणिपुर कैडर के IAS अधिकारी हैं। वे पहले NTA के DG और मणिपुर के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्हें अशांत मणिपुर से वापस दिल्ली बुलाकर उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया था।

उनकी जगह राजस्थान कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं एक और बड़े फैसले में केरल कैडर के टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव बनाया गया है।

सरकार के इस फैसले को मौजूदा छात्र आंदोलन और शिक्षा मंत्रालय से जुड़े हालिया विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *