दिल्ली पुलिस ने 50 शेल कंपनियां और 250 फर्जी बैंक खाते…, ठगी का रैकेट चला रहे कनार्टक बैंक के अधिकारी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम पर निवेश योजनाओं में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस मध्य जिला साइबर सेल ने बैंक अधिकारी समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 250 से ज़्यादा नकली खाते, 50 फ़र्ज़ी कंपनियाँ, 17 कंपनी सील,14 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फ़ोन, 2 लैपटॉप, 11 डेबिट कार्ड, जाली पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीसीपी निधिन वाल्सन के साइबर इंस्पैक्टर संदीप पवार की टीम ने बैंक के बड़े अंदरूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता से आरोपियों ने 4 करोड़ 80 लाख रु की जालसाजी ठगी की है। पाँच आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने टेलीग्राम के ज़रिए निवेशकों को उच्च-लाभ वाली नकली निवेश योजनाओं का लालच देते थे।
Related Posts
दिल्ली के मध्य जिला पुलिस की नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को किया नाकाम
नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026 मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ और आनंद पर्वत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध…
महरौली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 23 चोरी/गुम हुए मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली:दक्षिण जिले की महरौली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल रखने…
दिल्ली भाजपा में प्रदेश महामंत्री बनने पर मोहन लाल गिहारा का पंजाबी बाग में भव्य अभिनंदन
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष…