तिलक नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 8 मामले सुलझे

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। पश्चिमी जिले की तिलक नगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

डीसीपी वेस्ट हर्षवर्धन वी. स्वामी के अनुसार, पहली कार्रवाई 5 अक्टूबर को जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास पिकेट चेकिंग के दौरान की गई। हेड कांस्टेबल राकेश और करण की टीम ने सुधीर उर्फ सोनू (32) को चोरी की स्प्लेंडर (DL1SAH1288) के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसके पास से एक और बाइक, एक एक्टिवा और दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए। आरोपी तिलक नगर का घोषित बदमाश है और 24 पुराने मामलों में शामिल रहा है।

दूसरी कार्रवाई में सपेरा बस्ती कवर्ड नाला के पास से गुरप्रीत सिंह (42) को बिना नंबर प्लेट की स्कूटी (DL4SCX4929) के साथ पकड़ा गया। तलाशी में एक और चोरी की स्कूटी और एक Vivo Y-22 मोबाइल मिला।

दोनों आरोपियों से 5 बाइक/स्कूटी – DL1SAH1288, DL11M3580, DL9SCD8184, DL4SCX4929, DL4SDA4600 बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी 8 मामले वर्कआउट कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *