तिलक नगर में आधी रात की गश्त का असर, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के तिलक नगर थाने की सतर्क पुलिस ने आधी रात गश्त के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 12/13 जुलाई की रात करीब 12:20 बजे हेड कांस्टेबल अरविंद, कृष्ण और मेनपाल मुकर्जी पार्क, नाला रोड पर गश्त पर थे। तभी बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह (21) और सबी सिंह (19) के रूप में हुई। बाइक की जांच पर पता चला कि यह 5 जुलाई को कीर्ति नगर थाने में दर्ज ई-एफआईआर नंबर 015283/26 में चोरी हुई थी। पुलिस ने बाइक जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *