थाना नांगलोई की गश्ती टीम द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई:एक आरोपी गिरफ्तार,कब्जे से 01 बटनदार चाकू व 02 चोरी के मोबाइल फोन बरामद •

विक्रम सिंह, आईपीएस, डीसीपी , आउटर डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक दिनांक 18.06.2026 को थाना नांगलोई की पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल सुधीर और हेड कांस्टेबल रमेश शामिल थे, नांगलोई क्षेत्र में रात्रि गश्त ड्यूटी पर थी। गश्त के दौरान जब टीम नांगलोई–नजफगढ़ रोड पर पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध को दबोच लिया, जिसकी पहचान इमरान के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोनों के आईएमईआई नंबरों से जांच करने पर पता चला कि दोनों मोबाइल ई-एफआईआर संख्या 80037697/26 धारा 303(2) बीएनएस, थाना नांगलोई , ई-एफआईआर संख्या 80044286/26 धारा 303(2) बीएनएस, थाना नांगलोई मामलों से संबंधित थे।

तदनुसार थाना नांगलोई में एफआईआर संख्या 220/26 धारा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद चोरी के मोबाइल फोन कानून के अनुसार जब्त कर लिए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से 20 आपराधिक मामलों में संलिप्त है और थाना नांगलोई का बी.सी. भी है। आरोपी इमरान, निवासी नांगलोई, दिल्ली, आयु 35 वर्ष है । आरोपी पर 20 आपराधिक मामले दर्ज है और थाना नांगलोई का बी.सी. है। आगे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *