दिल्ली:नॉर्थ-वेस्ट जिले में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 58 किलो गांजा और 85 ग्राम स्मैक बरामद

नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026

उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 58.839 किलो गांजा और 85.85 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एक आदतन अपराधी और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पहला ऑपरेशन – जमीन में टंकी में छिपाया था गांजा:
21 जुलाई को थाना आदर्श नगर में 10.530 किलो गांजा बरामद होने के बाद जॉइनल नामक आरोपी को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने अपने सप्लायर मोहन मेहतो का नाम बताया।

इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा की टीम ने जाल बिछाकर मोहन मेहतो पुत्र लाल मोहर मेहतो (43), निवासी बापरोला को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की, लेकिन सघन तलाशी के बाद टिकरी बॉर्डर के पास एक खाली प्लॉट में जमीन के अंदर गड़ी प्लास्टिक की टंकी से 58.839 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से रेप, आर्म्स एक्ट और NDPS के 3 केस दर्ज हैं। वह 10 जुलाई को ही जमानत पर बाहर आया था।

दूसरा ऑपरेशन – महिला तस्कर गिरफ्तार:
22 अगस्त को जहाँगीर पुरी इलाके में सूचना के आधार पर छापा मारकर महिला तस्कर विमला उर्फ पलक वाली (50) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 85.85 ग्राम स्मैक/हेरोइन और 10,226 रुपये नकद बरामद हुए। इस संबंध में थाना जहाँगीर पुरी में FIR No. 565/26 दर्ज की गई है।

डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि दोनों मामलों में सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *