नई दिल्ली, 27 जून 2026
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के थाना आईपी एस्टेट की पुलिस चौकी LNJP के स्टाफ ने एक विशेष सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रग पेडलर नदीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1,062 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
Rरोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि 4 जून 2026 को एक गुप्त सूत्र ने पुलिस चौकी LNJP, थाना आईपी एस्टेट के स्टाफ को सूचना दी कि नदीम नामक व्यक्ति गांजा लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और इंस्पेक्टर/एसएचओ आईपी एस्टेट व एसीपी कमला मार्केट के पर्यवेक्षण में तुरंत एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने जी.बी. पंत अस्पताल के गेट नंबर 9 के पास जाल बिछाया। निगरानी के दौरान संदिग्ध को एक बैग के साथ पकड़ा गया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया गांजा मिला।
मौके पर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम को बुलाकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। बरामद नशीले पदार्थ का वजन 1,062 ग्राम निकला। इसके बाद थाना आईपी एस्टेट में एफआईआर संख्या 247/2026, धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई को एसआई विक्रम पॉल, इंचार्ज पीपी LNJP, एएसआई राज कुमार गिरी, हेड कांस्टेबल नदीम और हेड कांस्टेबल नागेश की टीम ने अंजाम दिया। टीम की तत्परता और समन्वित प्रयासों से आरोपी की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थ की बरामदगी संभव हो पाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी 4 से अधिक मामलों में संलिप्त रहा है।पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।