दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन : GST विभाग में 162 अधिकारियों का एक साथ तबादला

CM दिल्ली रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रेड एंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया है. कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। ये सभी अधिकारी लंबे समय से एक ही पदस्थान पर तैनात थे, जिससे विभाग में अनियमितताएं बढ़ने का खतरा था

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 अप्रैल 2026 को जीएसटी विभाग का अचानक दौरा किया था. इस दौरान विभाग में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई. इन अनियमितताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. उनके आदेश पर विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं.सरकारी बयान के अनुसार, ‘इस सख्त कार्रवाई के तहत तीन सहायक आयुक्तों समेत कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है. ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर रहकर काम कर रहे थे.’इन अधिकारियों को किया गया ट्रांसफरतबादलों की सूची में विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल हैं।

  • 3 असिस्टेंट कमिश्नर (सहायक आयुक्त)58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-122 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-274 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-35 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4
  • मुख्यमंत्री का कहना है कि लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहने से भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह फैसला लिया गया है. इस कदम से विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज सुधरेगा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *