आउटर जिले में अपराध पर लगाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने शनिवार को सघन गश्त अभियान चलाया। डीसीपी श्री विक्रम सिंह, आईपीएस के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पूरे जिले को कवर किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियान में कुल 564 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, जिसमें आउटर फोर्स के 111 जवान भी शामिल रहे। 48 मोटरसाइकिलों से लगातार पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान 106 पार्कों, 22 संवेदनशील हॉटस्पॉट और 22 डार्क हॉटस्पॉट की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने 148 बदमाशों (BCs) की भी जांच की।
नियम तोड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हुई। ट्रिपल राइडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 112 चालान, बीएनएस की धारा 126/170 के तहत 25 लोगों पर कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने के 02 मामले और आबकारी अधिनियम की धारा 40A व 40B के तहत 71 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 190 से अधिक एनफोर्समेंट एक्शन लिए गए।
डीसीपी आउटर जिला विक्रम सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।