मध्य जिला पुलिस की पीपी एलएनएच, थाना आई.पी. एस्टेट ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया विवो मोबाइल फोन बरामद किया है।
बीते 27 सितंबर को गांधी मार्केट में एक कैब ड्राइवर उबर की सवारी लेने आया था। ग्राहक से बातचीत के दौरान पीछे से आए अज्ञात बदमाश ने उसका विवो मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इस पर थाना आई.पी. एस्टेट में BNS की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO आई.पी. एस्टेट के नेतृत्व और ACP कमला मार्केट श्री राजीव भारद्वाज की देखरेख में SI विक्रम पॉल, ASI राज कुमार गिरी, HC धर्मराज, Ct. कोशिंदर और Ct. सुनील की टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के कई CCTV फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपी की पहचान जुबेर के रूप में हुई। पुलिस ने तकिया काले खां स्थित उसके घर पर छापा मारकर उसे दबोचा।
आरोपी जुबेर (27), निवासी तकिया काले खां, दिल्ली। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने आसान पैसों के लालच में वारदात की थी।
आरोपी के पास से छीना गया विवो मोबाइल फोन ,वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी इसी तरह की तीन वारदातों में शामिल रह चुका है।