पहाड़गंज के लिए गर्व का पल है।
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित ऐतिहासिक संगतराशन चौक का नाम बदलकर अब स्वर्गीय लाजपत राय आनंद चौक कर दिया गया है।
ये संभव हो पाया पहाड़गंज के निगम पार्षद मनीष चड्ढा के अथक प्रयासों से। पार्षद मनीष चड्ढा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों की ओर से एक निवेदन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें मांग की गई थी कि संगतराशन चौक का नाम बदला जाए।
1978 से स्वर्गीय लाजपत राय आनंद जी का पहाड़गंज के विकास में विशेष योगदान रहा है। वे लगातार कई वर्षों तक पहाड़गंज की जनता की सेवा में समर्पित रहे। उन्हीं के इसी समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए चौक का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पहाड़गंज के कई गणमान्य व्यक्ति और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे और उन्होंने अपने विचार जनता के सामने रखे।
वहीं स्वर्गीय लाजपत राय आनंद जी के पुत्र चेतन आनंद ने कहा कि आज वो बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनके पिता के योगदान और समर्पण को इस तरह याद रखा गया। उन्होंने पहाड़गंज की जनता का आभार व्यक्त किया। अपने पिता को याद करते हुए चेतन आनंद भावुक हो गए और उनकी आँखों में आंसू आ गए।
अब इस चौक के नामकरण के बाद स्वर्गीय लाजपत राय आनंद जी को हमेशा याद रखा जाएगा।