दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी – जगुआर टीम ने दबोचा शातिर मोबाइल चोर

नई दिल्ली, 27 जुलाई।

मध्य जिले की जगुआर पेट्रोलिंग टीम ने फुर्ती दिखाते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी का टेक्नो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 26 जुलाई सुबह करीब 7:05 बजे जगुआर वन टीम शिवाजी पार्क बस स्टैंड, मिंटो ब्रिज के पास गश्त पर थी। तभी एक व्यक्ति “चोर-चोर” चिल्लाते हुए एक युवक का पीछा करता दिखा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को मिंटो ब्रिज के पास काबू कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष उर्फ राहुल (29), निवासी देवली गांव, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह Blinkit में डिलीवरी का काम करता है और 30 से अधिक लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में शामिल शातिर अपराधी है।

सूचना पर थाना कमला मार्केट के एसआई गौरव मौके पर पहुंचे और आरोपी को मोबाइल सहित हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना कमला मार्केट में FIR No. 234/2026, धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस पूरी कार्रवाई को SI बलम सिंह, सिपाही दिनेश और सिपाही दीपक की टीम ने अंजाम दिया। ऑपरेशन RI श्री सिकंदर रॉय और ACP/HQ श्री धर्म पाल की देखरेख में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *