दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: Operation CyHawk 5.0 के तहत फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 जून 2026
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने Operation CyHawk 5.0 के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। राजापुरी, द्वारका में चल रहे अवैध अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी खुद को Microsoft का तकनीकी सपोर्ट और सुरक्षा सेवा प्रदाता बताकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे।

यह कार्रवाई स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर अनिल शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को सेक्टर-5, द्वारका से फर्जी कॉल सेंटर चलने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद IFSO की टीम ने छापा मारा।
कैसे करते थे ठगी 1. फर्जी पॉप-अप अलर्ट: अमेरिका में लोगों के कंप्यूटर स्क्रीन पर Microsoft के नाम से फर्जी पॉप-अप भेजे जाते थे, जिसमें सिस्टम हैक होने का दावा किया जाता था। 2. टोल-फ्री नंबर: पॉप-अप में दिए गए टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करने वाले पीड़ितों की कॉल VoIP और स्पूफिंग तकनीक से द्वारका के कॉल सेंटर में रूट की जाती थी। 3. भुगतान का तरीका: आरोपी खुद को Microsoft का एक्सपर्ट बताकर गिफ्ट कार्ड, कूपन और बिटकॉइन के जरिए पैसे वसूलते थे। Apple, Sephora, Best Buy, Target, Nordstrom और Lowe’s के गिफ्ट कार्ड से भुगतान लिया जाता था। FIR और बरामदगी
इस मामले में PS स्पेशल सेल में FIR No. 153/2026 दर्ज की गई है। यह केस भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 319, 340, 61(2), 3(5) और IT एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत दर्ज हुआ है।

छापे में बरामद सामान:

  • 13 लैपटॉप मय एक्सेसरीज • 25 मोबाइल फोन (10 ऑफिस, 15 पर्सनल) • अमेरिकी नागरिकों का डेटा बेस • Telegram चैट, वॉयस रिकॉर्डिंग और ऑपरेशनल रिकॉर्ड • रिमोट एक्सेस के लिए AnyDesk, UltraViewer, TeamViewer जैसे सॉफ्टवेयर • VoIP के लिए X-Lite, TextPlus, MicroSIP, Google Voice, EyeBeam का इस्तेमाल गिरफ्तार आरोपी (14)
    मैनेजमेंट / टेक्निकल स्टाफ:
  • पवन गुप्ता @ राकेश @ एलेक्स (32, यूपी) – मैनेजर / IT हेड • वेद प्रकाश गौर @ सुमित (30, दिल्ली) – IT एग्जीक्यूटिव • कुशाग्र बिस्नोई @ कुश (26, दिल्ली) – सिक्योरिटी पर्सनेल
    कॉलर / डायलर:
  • सत्य प्रकाश शुक्ला @ सत्यम @ डेविड (27, दिल्ली) • क्षितिज मलिक @ रेयान (29, उत्तराखंड) • रमन कुमार कलशन @ ब्रैंडन (30, दिल्ली) • दिलीप कुमार @ विल (31, दिल्ली) • मुकेश @ सैम (26, दिल्ली) • अनिकेत @ एलेक्स (26, बिहार) • शुभम @ शिवम @ रॉबर्ट हॉब्स (28, दिल्ली) • उपेंद्र @ एरिक व्हाइट (26, यूपी) • अंकित सोनकर @ माइक (31, दिल्ली) • सौरभ दीक्षित @ मार्क फ्रैंक (27, यूपी) • हिमांशु @ रॉबर्ट जेम्स (27, दिल्ली) मास्टरमाइंड अभी फरार
    जांच में सामने आया है कि इस कॉल सेंटर को जसप्रीत सिंह @ जस्सी (दिल्ली) भारतीय और विदेशी मोबाइल नंबरों से ऑपरेट कर रहा था। वह रोजाना कलेक्शन और सेल्स टारगेट कोऑर्डिनेट करता था। Telegram पर ‘John Wick’ यूजरनेम से गिफ्ट कार्ड एक्सचेंज की बात भी सामने आई है।
    पुलिस का बयान
    जारी प्रेस रिलीज़ में Jt. CP/IFSO राजनेश गुप्ता ने कहा कि यह ऑपरेशन विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट पर एक बड़ा प्रहार है। 14 आरोपियों की गिरफ्तारी और डिजिटल सबूतों की बरामदगी से इस नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिली है।

विदेशी नागरिकों से भारत में बैठकर की जा रही साइबर ठगी पर दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई ट्रांसनेशनल साइबर क्राइम के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *