नई दिल्ली, 14 जुलाई – दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-1, प्रशांत विहार) ने जहाँगीरपुरी थाने के हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ सोनू (28), निवासी जे.जे. कॉलोनी, भलस्वा डेयरी के रूप में हुई है। आरोपी FIR No. 223/19, धारा 307/34 IPC व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना जहाँगीरपुरी में वांछित था। 22 अप्रैल 2019 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के भाई को गोली मार दी थी। जमानत पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद 26/10/23 को रोहिणी कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित किया था।
DCP क्राइम हर्ष इंदौरा के निर्देशन में इंस्पेक्टर पुखराज की टीम ने गुप्त सूचना पर 13 जुलाई को जहाँगीरपुरी में जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।