दिल्ली मे स्पा सेंटर्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर्स पर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 2 मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इलाके में चल रहे कुछ स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने शनिवार देर रात कई सेंटर्स पर एक साथ छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 21 महिलाओं को सुरक्षित निकाला है। सभी को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है और उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों मैनेजरों से पूछताछ की जा रही है। स्पा सेंटर्स के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *