दिल्ली : शाहबाद डेरी हत्याकांड का खुलासा, पति और प्रेमिका गिरफ्तार

नई दिल्ली। शाहबाद डेरी थाना पुलिस और आउटर नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मृतका का पति और उसकी प्रेमिका शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, 29.08.2026 को थाना शाहबाद डेरी में FIR No. 561/2026 U/s 103(1) BNS के तहत सबीला खातून की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मृतका प्रहलादपुर, दिल्ली में अपने पति मो. लाल बाबू उर्फ जाहिद अली (22 वर्ष, निवासी सीतामढ़ी, बिहार) के साथ रहती थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी लाल बाबू का रुखसार खातून से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर मकान नं. 416, प्रहलादपुर के बाथरूम में सबीला की हत्या की साजिश रची।

वारदात के बाद आरोपी अपने नाबालिग बेटे के साथ नोएडा भाग गया, जहां उसके ममेरे भाई मो. ओसामा ने उसे शरण दी और बिहार भागने में मदद की। ओसामा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मुंबई के 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

यह कार्रवाई ज्वाइंट सीपी नॉर्दर्न रेंज विजय सिंह, IPS के निर्देश पर, एडिशनल DCP-I लोकेश्वरन आर, IPS के मार्गदर्शन और ACP बवाना गौरव सिंह, IPS की देखरेख में SHO शाहबाद डेरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में स्पेशल स्टाफ से इंस्पेक्टर विश्वेंद्र, SI विशाल, ASI राजबीर समेत थाना स्टाफ के कई अधिकारी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. लाल बाबू उर्फ जाहिद अली – मुख्य आरोपी, मृतका का पति, रुखसार खातून – आरोपी की प्रेमिका, साजिश में शामिल होने का आरोप और मो. ओसामा – पहले गिरफ्तार, आरोपी को भगाने में मदद का आरोपी शामिल है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *