द्वारका पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1133 क्वार्टर बरामद

नई दिल्ली, 13 जुलाई।

द्वारका जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम!!” के तहत अवैध शराब के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ ने छावला थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक i10 कार नं. DL 4C AQ XXXX से विभिन्न ब्रांड की 1133 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इसमें नाइट ब्लू, व्हाइट ब्लू, डबल ब्लू व्हिस्की और मोटा मसालेदार देसी शराब शामिल है।

पुलिस ने मौके से आरोपी अशोक शर्मा (39), निवासी कुतुब विहार, गोयला डेयरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन शराब तस्कर है और पहले भी आबकारी अधिनियम के 3 मामलों में शामिल रहा है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।

इस संबंध में थाना छावला में FIR No. 246/26, धारा 33/38/58(D) दिल्ली आबकारी अधिनियम व 112 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन के स्रोत का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *