नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और जिम्मेदार यातायात व्यवहार की संस्कृति विकसित करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज ने “ट्रैफिक पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया।
नई दिल्ली रेंज के तहत 22 सितंबर को SFJ सर्कल, कापसहेड़ा सर्कल, IGI एयरपोर्ट सर्कल, वसंत विहार सर्कल और पार्लियामेंट स्ट्रीट सर्कल में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टरों ने मोटर चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के पालन के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया, वहीं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
22 सितंबर को आयोजित पाठशाला में –
7 जागरूकता सत्र आयोजित, 115 नागरिकों को किया जागरूक, 7 लोगों को पुरस्कृत किया गया और 113 चालान काटे गए।
वर्ष 2026 में अब तक – कुल 63 सत्र, 2300 नागरिक जागरूक, 145 को पुरस्कार और 902 चालान जारी किए गए हैं।
DCP/ट्रैफिक/नई दिल्ली रेंज ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।