नबी करीम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 घंटे में सुलझाया जेबकतरी का मामला

मध्य जिला पुलिस ने सीसीटीवी और गुप्त सूचना के आधार पर की त्वरित कार्रवाई, एक बाल अपचारी पकड़ा, 7 हजार रुपये बरामद

नई दिल्ली। मध्य जिले के नबी करीम थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए जेबकतरी की वारदात को महज 2 घंटे के भीतर सुलझा दिया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी (CCL) को पकड़ा है, जिसके कब्जे से चोरी के पूरे 7,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं।


3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे जोमैटो में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करने वाले एक युवक ने थाने में शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर से खाने का ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। जब वह डीबीजी रोड पर बीकानेर स्वीट्स के सामने ओम होटल के पास पहुंचा (NDRS से पहाड़गंज रेड लाइट की तरफ), तो चार अज्ञात लड़कों ने उसे बातों में उलझा कर उसकी जेब से 7,000 रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

शिकायत पर थाना नबी करीम में FIR No. 359/2026, धारा 303(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO नबी करीम के नेतृत्व और ACP पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें शामिल थे -ASI S.N. पांडेय • HC प्रीतम • HC, M.P. सिंह No. 1298/C
टीम ने तुरंत घटनास्थल के आसपास बीकानेर स्वीट्स और होटल ओम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के बारीक विश्लेषण से संदिग्धों की पहचान की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

तकनीकी निगरानी और पुख्ता गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात के 2 घंटे के भीतर ही नबी करीम इलाके से एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से शिकायतकर्ता के चोरी हुए 7,000 रुपये पूरे बरामद हो गए।


पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल और स्कूटर सवारों, खासकर फूड डिलीवरी करने वालों को निशाना बनाता था। उनका तरीका था कि भीड़ में घेर कर ध्यान भटकाओ और जेब से नकदी या कीमती सामान निकाल लो। डिलीवरी बॉय इसलिए टारगेट पर होते थे क्योंकि खाने के पार्सल और गाड़ी होने की वजह से वे पीछा नहीं कर पाते।

उसने बताया कि वह निजी जरूरतों के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए जेबकतरी करने लगा था।


मध्य जिले के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह (IPS) ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि उसकी निशानदेही पर थाना नबी करीम के दो मामले वर्कआउट हुए हैं –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *