मध्य जिला के फॉरेनर सेल, स्पेशल स्टाफ ने वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, ऑपरेशन VISTA 1.0 (Visa Status Verification) के तहत मध्य जिले के होटल और गेस्ट हाउसों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने नबी करीम के अराकशां रोड स्थित एक होटल में ठहरे दो विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की।
जांच में सामने आया कि दोनों 23.06.2026 को डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे। वीजा शर्तों के मुताबिक वे प्रति विजिट अधिकतम 15 दिन ही भारत में रह सकते थे, लेकिन तय अवधि के बाद भी दिल्ली में रुके हुए थे।
पकड़े गए नागरिकों की पहचान 1. एमडी अन्हारुल इस्लाम सौरभ खान (23 वर्ष), निवासी हबीगंज, बांग्लादेश और 2. तारिकुल इस्लाम सुजन (27 वर्ष), निवासी कुमिल्ला, बांग्लादेश के रूप में हुई है।
दोनों के पासपोर्ट, वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। वीजा शर्तों के उल्लंघन पर दोनों को FRRO के समक्ष पेश किया गया। FRRO ने दोनों के खिलाफ रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी कर सेवा धाम डिटेंशन सेंटर, शहजादा बाग, सराय रोहिल्ला में भेज दिया है। दोनों के विरुद्ध डिपोर्टेशन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप यादव, प्रभारी स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में और एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की देखरेख में की गई।