द्वारका साउथ थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले को सुलझाते हुए 2 शातिर झपटमारों और चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वैलर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार दोनों झपटमार मंगोलपुरी थाने के घोषित बदमाश (BC) हैं और 120 से ज्यादा झपटमारी, लूट व चोरी के मामलों में पहले भी शामिल रह चुके हैं।
वारदात: 10 सितंबर 2026 को द्वारका इलाके में सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति से TVS Ntorq स्कूटर सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली थी। इस संबंध में थाना द्वारका साउथ में FIR No. 264/26 धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर ACP द्वारका किशोर कुमार रेवाला और ATO द्वारका साउथ इंस्पेक्टर रमेश चंद की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम में HC प्रवीण यादव, HC सुरेंद्र, HC भूषण प्रसाद, HC कुलदीप, HC गिरिराज और HC दिलबाग शामिल थे।
टीम ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को मंगोलपुरी इलाके से दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय (43 वर्ष) पुत्र महाबीर, निवासी प्रेम नगर-III, किराड़ी – 68 मामलों में शामिल, मंगोलपुरी का BC है । दूसरा नीरज उर्फ ललित (28 वर्ष) पुत्र मम चंद, निवासी मंगोलपुरी – 50 से ज्यादा मामलों में शामिल, मंगोलपुरी का BC है और तीसरा संदीप (40 वर्ष) पुत्र बृज किशोर, निवासी निहाल विहार, नांगलोई – मंगोलपुरी में ज्वैलरी शॉप चलाता है, चोरी की चेन खरीदी थी। 5 मामलों में पहले भी नामजद है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे द्वारका में आसान शिकार की तलाश में घूम रहे थे और वारदात के दिन ही चेन बेच दी थी।
आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन और वारदात के समय पहने हुए कपड़े।
पुलिस अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।