नई दिल्ली, 30 अगस्त।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नॉर्दर्न रेंज ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाया।
डीसीपी ट्रैफिक नॉर्दर्न रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल, IPS के निर्देश पर 29.08.2026 को नॉर्दर्न रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 92 चालान किए गए।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह अभियान सड़क हादसों को रोकने और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भविष्य में भी, विशेषकर संवेदनशील घंटों के दौरान, इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और प्रभावी यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।