पहाड़गंज में लूट का मामला: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दो हजार रुपये बरामद

नई दिल्ली ::पहाड़गंज थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थाने के सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूट के 2,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। फरार सह-आरोपी की तलाश जारी है।

क्या था मामला
19 जून 2026 को पहाड़गंज थाने में एफआईआर संख्या 285/2026, धारा 309(4)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ई-रिक्शा से हरी मस्जिद, पहाड़गंज के पास जा रहा था, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने रिक्शा रोक लिया। एक आरोपी ने सोने की चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसी दौरान दोनों ने शिकायतकर्ता से 27,000 रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
मामला दर्ज होते ही एसआई सोनू के नेतृत्व में एचसी जगवीर, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल पुनीत की टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, स्थानीय मुखबिरों से जानकारी जुटाई और तकनीकी निगरानी की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद एक आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी यश उर्फ बग्गा, उम्र 25 वर्ष
निवासी- मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज, पहाड़गंज थाने का सक्रिय बीसी यानी बैड कैरेक्टर है और आदतन अपराधी है। पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की है।


आरोपी के पास से लूटे गए 2,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी पहाड़गंज और दिल्ली के अन्य थानों में चोरी व झपटमारी के कई मामलों में शामिल रहा है। फरार दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह, आईपीएस ने बताया कि इलाके में अपराध पर लगाम लगाने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *