बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।उसके बाद उन्हें घर पर डिस्चार्ज कराकर ले आए थे। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड और देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

धर्मेंद्र, जिन्हें “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में शोले, चुपके चुपके, अनुपमा, सीता और गीता, सत्यकाम जैसी अनगिनत फिल्मों में अभिनय किया। उनकी अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी और सहज रोमांटिक अंदाज ने उन्हें हिंदी सिनेमा का एक अमर सितारा बना दिया।

फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा ने अपना एक अनमोल कलाकार खो दिया है।

धर्मेंद्र एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ थे। वह लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सासंद रहे हैं। धर्मेंद्र को हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता था। बॉलीवुड के “ही-मैन” के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई अवार्ड मिले है। वह भारत की 15 वीं लोकसभा के सदस्य थे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *