भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सचिवालय, दिल्ली स्वास्थ्य कर्मी ने स्थायीकरण और पेंशन के विषय पर आंदोलन किया वही रेहड़ी पटरी,भवन निर्माण, आगनवाड़ी, आसा वर्कर्स, ऑटो चालक, श्रमजीवी पत्रकारो ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर आंदोलन किया। दिल्ली प्रदेश के महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी यदि किसी विधायक या पार्षद ने निगम कर्मचारी या अन्य कार्य में लगे कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट की तो विधायकों व पार्षदो को संस्कार सिखाने का काम भारतीय मजदूर संघ करेगा, दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से कोई लेना देना नहीं है, सिविल डिफेंस कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, शिक्षक हड़ताल पर हैं, आगनवाड़ी कर्मचारी हड़ताल पर गई तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया, आसा वर्कर्स को लगभग दो हजार प्रतिमाह ही रुपया मिल पाता है वो भी 6 – 6 माह में भुगतान किया जाता हैं, राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमते ने केजरीवाल सरकार की अर्थ नीति को अनर्थ नीति करार दिया, केजरीवाल की तुलना समुंद्र मंथन में निकले हलाहल से की, केजरीवाल भष्टाचारी टीम के कैप्टन है बाकी प्लेयर की तरह आउट होकर जेल जाने वाले हैं, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने केजरीवाल सरकार से श्रमिकों की मांगों को जल्द पूरा करने की बात कहीं यदि निश्चित समय सीमा में मांग पूरी नही हुई तो सरकार के खिलाफ़ दिल्ली में एक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्रा ने सभी संगठनों से आए प्रतिनिधि, पत्रकार का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में बिजेंद्र, मूलचंद, गिरीश आर्या जी, इंदु नायर, प्रेम सिंह नागर, जंग बहादुर, संदीप शर्मा, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, मनोज त्यागी, बी एस त्यागी, मनीष सांखला, भगवान सिंह, बला दत्त जी सहित हजारों श्रमिक उपस्थित रहे।
Related Posts
कांग्रेस की रैली को दिल्ली पुलिस से मिली NOC, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगा आयोजन
नई दिल्ली। इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) द्वारा प्रस्तावित रैली को दिल्ली पुलिस ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया…
प्रल्हाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाला कार्यभार
नई दिल्ली, 26 जुलाई। केंद्र सरकार में बड़ा फेरबदल। कर्नाटक से पांच बार के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रल्हाद…
जीरो ह्यूमन टच’ के साथ अत्याधुनिक मशीनों के ज़रिये तैयार होने वाला ‘टेक होम राशन’ के साथ शिशुओं और गर्भवती माताओं तक पोषण पहुँचाने का काम कर रही केजरीवाल सरकार- डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी
इस सेंट्रलाइज्ड किचन के जरिए केजरीवाल सरकार पूर्वी दिल्ली की अपनी 604 आंगनवाडियों में पढ़ने वाले 43,000 से अधिक बच्चों…