झज्जर। झज्जर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हरियाणा पुलिस मुख्यालय द्वारा अंतरिम व्यवस्था के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) श्री सिमरदीप सिंह, IPS को झज्जर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह व्यवस्था नियमित पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति होने तक लागू रहेगी। इस दौरान झज्जर कमिश्नरेट की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों और पुलिसिंग की पूरी जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से IGP सिमरदीप सिंह ही संभालेंगे।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को झज्जर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं।