नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2026
रोहिणी जिले के बेगमपुर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी (CCL) को भी पकड़ा है। वारदात में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।
घटना: 11 अक्टूबर को सेक्टर-23, बेगमपुर में चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल 19 वर्षीय बृजेश संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में मिला। उसके सीने और पीठ पर गहरे घाव थे। इस संबंध में थाना बेगमपुर में FIR No. 470/2026, धारा 109(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच और गिरफ्तारी: एसीपी बेगमपुर सार्थक त्यागी की देखरेख और एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व में ASI जोगिंदर और टीम ने जांच शुरू की। क्राइम टीम और FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय रेहड़ी-पटरी वालों और Eyes and Ears Scheme के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-23 में फिर से वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने तीनों आरोपियों और एक CCL को दबोचा।
मकसद: आरोपियों का मकसद इलाके में दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व बनाना था।
गिरफ्तार आरोपी:
- सुमन कुमार (18 वर्ष), निवासी पूठ कलां – पहले भी 1 मामले में शामिल 2. लकी (19 वर्ष), निवासी पूठ कलां – पहले भी 1 मामले में शामिल 3. अरबाज अली (18 वर्ष), निवासी पूठ कलां
पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल एक बटन वाला चाकू समेत दो चाकू बरामद हुए हैं।
डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने टीम के काम की सराहना की है।