नई दिल्ली। 4-5 अक्टूबर की दरमियानी रात लाल कुआं, हमदर्द इलाके में एक बलेनो कार HR 11N 8759 के लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाए जाने की सूचना मिली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने लाल कुआं के पास अचानक गाड़ी रोकी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर थाना हौज काजी में कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तथ्यों के आधार पर चालक के खिलाफ BNS की धारा 281 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना हौज काजी पुलिस के अनुसार अभी तक उक्त वाहन से किसी व्यक्ति के टकराने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है, न ही कोई घायल या शिकायतकर्ता पुलिस के पास आया है।
मामले की जांच जारी है। आसपास के थानों, इलाकों और अस्पतालों से जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।