विदेशी प्रकोष्ठ, उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली द्वारा दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार: एक पूर्व में निर्वासित बांग्लादेशी नागरिक फिर महेंद्र पार्क में पकड़ा गया – डिपोर्ट कराए गए

प्रतिबंधित IMO एप्लिकेशन इंस्टॉल किए गए 02 स्मार्ट फोन, बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र जब्त

अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में, उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली के विदेशी प्रकोष्ठ ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 25.जून की सुबह थाना महेंद्र पार्क, एन.एस. मंडी, आजादपुर के क्षेत्राधिकार में की गई।

आकांक्षा यादव IPS, पुलिस उपायुक्त , उत्तर-पश्चिम जिला के मुताबिक कार्रवाई के दौरान, गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक, मोहम्मद रूहुल अमीन, पूर्व में निर्वासित बांग्लादेशी नागरिक पाया गया। उसे जून 2025 में विदेशी प्रकोष्ठ द्वारा पहले भी गिरफ्तार कर भारत से निर्वासित किया जा चुका था। हालांकि, वह अवैध रूप से दोबारा देश में घुस आया और विदेशी प्रकोष्ठ, उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली द्वारा महेंद्र पार्क क्षेत्र में फिर से पकड़ा गया।

सूत्रों से मिली एक गुप्त द्वारा उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली में सक्रिय बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में विशिष्ट सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, निरीक्षक विपिन कुमार (विदेशी प्रकोष्ठ) के निकट पर्यवेक्षण तथा श्री राजीव ढाका, एसीपी/ऑपरेशन सेल के समग्र पर्यवेक्षण में विदेशी प्रकोष्ठ, उत्तर-पश्चिम जिला की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। टीम में उप-निरीक्षक श्यामबीर, हेड कांस्टेबल विक्रम, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवीण, महिला हेड कांस्टेबल सीमा, महिला हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल निशांत और कांस्टेबल दीपक बांगर शामिल थे।

टीम ने निगरानी की और मुखबिर के इशारे पर थाना महेंद्र पार्क, एन.एस. मंडी, आजादपुर के क्षेत्र से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि मोहम्मद रूहुल अमीन को जून 2025 में पहले भी गिरफ्तार कर भारत से निर्वासित किया गया था, लेकिन वह अवैध रूप से दोबारा देश में घुस आया और महेंद्र पार्क में फिर से पकड़ा गया। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली में रह रहे थे और सक्रिय थे।

आगे की पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि वे रात के समय एन.एस. मंडी क्षेत्र में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किन्नर का भेष धारण करते थे और अपनी अवैध गतिविधियों के दौरान ग्राहकों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करते थे। मोहम्मद रूहुल अमीन के बैग से एक मिर्च स्प्रे बरामद किया गया।

मोहम्मद जीबन मिया रसोइया के रूप में काम कर रहा था और दोनों गिरफ्तार व्यक्ति एक साथ रह रहे थे। उनकी गतिविधियों और संभावित सहयोगियों के संबंध में जांच जारी है।

कानून के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को FRRO के समक्ष पेश किया गया और स्थापित प्रक्रिया के अनुसार निर्वासन की कार्यवाही शुरू की गई। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *