दिल्ली पुलिस नॉर्थ एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने सब्जी मंडी इलाके में सट्टा खेलते हुए रैकेट के सरगना समेत 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बलविंदर उर्फ सोनू सरदार, रिंकू, मनोज, मनमोहन प्रसाद उर्फ बाबू, बजरंग, गगन, नैम, इरफान, प्रकाश, गौरव, अरविंद गौर, हरि प्रसाद, विजय, मुकुल छाबड़ा, निखिल सैनी, इरफ़ान, शत्रुंजय, संजीव, मोहम्मद आरिफ, छत्ता लाल मियां, नवीन, हरजीत सिंह, आशू, विनायक राजाउरा और राजेश है। पुलिस ने इनके पास से दांव का पैसा 6,61,130, और 277 ताश के पत्ते, एक नोटबुक और एक पेन, 26 मोबाइल फोन, एक कैश काउंटिंग मशीन बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल पुलिस आगे भी जांच कर रही है कि इन सट्टेबाजों के तार और कहा कहा जुड़े हैं।
Related Posts
दिल्ली के पहाड़गंज में मामूली कहासुनी के बाद चाकूबाजी, दो घायल
नई दिल्ली। राजधानी के पहाड़गंज इलाके में 19 सितंबर शनिवार दोपहर मामूली झगड़े के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई…
डीपीपीएस, सफदरजंग एन्क्लेव में प्रतिभा, उपलब्धि और प्रेरणा का भव्य संगम
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, सफदरजंग एन्क्लेव में आज CELEBRATING EXCELLENCE, TALENT & INSPIRATION थीम पर भव्य…
दिल्ली में 20-22 लाख के रत्न चोरी कांड का खुलासा, ई-रिक्शा चालक समेत 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 जुलाई। मध्य जिले की डीबीजी रोड थाना पुलिस ने अंधी चोरी के बड़े मामले को सुलझाते हुए…