रात्रि में सड़क दुर्घटनाऐ रोकने के लिए साईकिलो. रिक्शों व ई-रिक्शों पर चमकने वाला टेप लगाने का कार्यक्रम सिविल लाइन्स रेजिडेंट्स एसोसिएशन (CLRA), व इंडियन एसपारेंटस एसोसिएशन संस्था द्वारा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद व स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से सावित्री बाई फुले, आईटीआई, गोखले रोड चौक, मोरी गेट, दिल्ली 110006 (TI Kotwali Circle) एवम क्लब रोड चौक सिविल लाइन, खोया मंडी ISBT कश्मीरी गेट TI सिविल लाइन सर्किल पर सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक( 14 June रविवार 2026) किया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों रिक्शाओं . ई – रिक्शाओं व साइकिलों, आटो पर रात्रि में चमकने वाला टेप मुफ्त में लगाया गया। इससे रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायता मिलेगी ।
इस अवसर पर जे एस गुप्ता, वायस प्रेसीडेंट, सिविल लाइन रेजिडेंट एसोसिएशन, 5/2 ऋषि अपार्टमेंट राजपुर रोड, सिविल लाइन दिल्ली, पीयूष अंग्रिश , पंडित शिव शंकर शर्मा, इंडियन अस्प्रिंट्स एसोसिएशन का विशेष सहायक मिला।