नई दिल्ली: मध्य दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है।
उत्तर जिले के थाना सदर बाजार के बीसी (Bad Character) विकास कालिया गैंग के दो सक्रिय बीसी को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मध्य सितंबर में सदर बाजार – नबी करीम शोभा यात्रा के दौरान हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।