स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई – 10 साल से फरार 3 भगोड़े गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 सितम्बर 2026

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने 10 साल से भी ज्यादा समय से फरार चल रहे 3 कुख्यात भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों अलग-अलग मामलों में वांछित थे और कोर्ट ने इन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

  1. कुख्यात साली गैंग का सदस्य सहुन गिरफ्तार:
    39 वर्षीय सहुन पुत्र रज्जाक, निवासी मथुरा, यूपी को इंस्पेक्टर आलोक कुमार मौर्या और नीतू कुमार की टीम ने पकड़ा। सहुन साली गैंग का सक्रिय सदस्य था जो मेवात क्षेत्र में हाईवे लूट और कारजैकिंग करता था। 26 जनवरी 2013 को कालिंदी कुंज में मुठभेड़ के बाद इसे 4 साथियों के साथ पकड़ा गया था, जिसके पास से चाकू बरामद हुआ था। पटियाला हाउस कोर्ट ने इसे 2014 में FIR No. 04/2013 में भगोड़ा घोषित किया था।
  2. चप्पलों में हेरोइन तस्करी करने वाला आबिद खान दबोचा:
    48 वर्षीय आबिद खान, निवासी मेवात, हरियाणा को इंस्पेक्टर विनय पाल की टीम ने गिरफ्तार किया। यह पाकिस्तान से चप्पलों में छुपाकर हेरोइन की तस्करी करता था। 26 जुलाई 2014 को भीकाजी कामा प्लेस में 8 किलो हेरोइन के साथ हुई गिरफ्तारी के मामले में जांच के दौरान पता चला कि आबिद ने ही 14 बोरियों में 36 किलो हेरोइन सप्लाई की थी। इसे 2015 में FIR No. 34/2014 NDPS एक्ट में भगोड़ा घोषित किया गया था।
  3. लग्जरी गाड़ियां चुराने वाला प्रभशरण सिंह उर्फ छोटू काबू:
    48 वर्षीय प्रभशरण सिंह उर्फ छोटू, निवासी मोहाली, पंजाब को इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने पकड़ा। यह 80 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा था। 11/12 जुलाई 2009 को साकेत PVR से चोरी हुई फोर्ड एंडेवर DL-3CAN-24xx के मामले में जीरकपुर से इसे पकड़ा गया था। इसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी इनोवा और एंडेवर बरामद हुई थी। तीस हजारी कोर्ट ने इसे 2012 में FIR No. 251/2009 में भगोड़ा घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *