हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोबाइल स्नैचिंग केस में कुख्यात बीसी समेत दो गिरफ्तार

बीते 28 जून को हौज काजी थाने में मोबाइल स्नैचिंग की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सीता राम बाजार स्थित अपने घर लौटते समय बरसाउल्ला चौक के पास फोन पर बात कर रहा था। तभी स्कूटी सवार दो युवक पीछे से आए, उसका मोटोरोला मोबाइल छीनकर चांदनी चौक की तरफ भाग गए।

इस पर थाना हौज काजी में ई-एफआईआर संख्या 80053079/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने के बाद मामले में धारा 304(2) और 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ हौज काजी इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सुमन के नेतृत्व और एसीपी कमला मार्केट राजीव भारद्वाज की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई रणविजय, एएसआई राजीव, एचसी ऋषि, कॉन्स्टेबल गणेश, हरेंद्र, दया और नेपाल शामिल थे।

टीम ने तकनीकी और फील्ड स्तर पर गहन जांच की। मोरी गेट से कश्मीरी गेट वाया चांदनी चौक और लाहौरी गेट के रूट पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज से आरोपियों की स्पष्ट तस्वीरें निकालकर स्थानीय मुखबिरों में सर्कुलेट की गईं।

1/2 जुलाई 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लाल कुआं चौक के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों मो शाहरुख और मूसा को दबोच लिया। आरोपी मो. शाहरुख हौज काजी थाने का हिस्ट्रीशीटर (BC) है। एससीआरबी रिकॉर्ड के अनुसार वह स्नैचिंग, लूट, हमला, आर्म्स एक्ट समेत 16 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। ये मामले हौज काजी, दरियागंज, कमला मार्केट, चांदनी महल और कश्मीरी गेट थानों में दर्ज हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर छीना गया मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद हुआ। वारदात में इस्तेमाल बर्गमैन स्कूटी नं. DL-8SDR-**** भी बरामद कर जब्त कर ली गई।

आरोपी मो. शाहरुख हौज काजी थाने का हिस्ट्रीशीटर (BC) है। एससीआरबी रिकॉर्ड के अनुसार वह स्नैचिंग, लूट, हमला, आर्म्स एक्ट समेत 16 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। ये मामले हौज काजी, दरियागंज, कमला मार्केट, चांदनी महल और कश्मीरी गेट थानों में दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *